बुधवार, 19 अगस्त 2026

हमारा संकल्प - बेबुनियाद

 

आपको अपनी मातृभाषा के अलावा कोई दूसरी भाषा क्यों आनी चाहिए? और अगर आती भी है, तो वह आपकी ज़िंदगी पर इतनी हावी क्यों होनी चाहिए? इसलिए, यह सोच पूरी तरह से बेबुनियाद है।

19-08-2026


यह नक्शा असल में उन इलाकों को दिखाता है जो कभी ब्रिटिश कब्ज़े में थे। यह उन लोगों की चाहत को दिखाता है जो खुद को भारतीय कहते हैं और इस पूरे इलाके को 'अखंड भारत' मानकर उस पर अपना हक़ जताना चाहते हैं। फिर भी, उन्होंने काफी बड़े इलाके पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है और इसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। लेकिन जैसा कि पहले कहा गया है, जन्मसिद्ध अधिकार वहीं तक होना चाहिए जहाँ तक आपकी मातृभाषा की पहुँच हो।

अगर आपको बुरा लगता है कि अंग्रेज़ अपनी मातृभाषा वाले इलाकों से बहुत आगे तक फैल गए, तो यही बात बाकी दुनिया पर भी लागू होनी चाहिए—उन भारतीयों पर भी, जिनकी मातृभाषा पंजाबी, सिंधी, तमिल आदि तक ही सीमित है। इसी तरह, अंग्रेज़ भी अपनी अंग्रेज़ी भाषा और अपने इंग्लैंड तक ही सीमित रहने चाहिए।

 रात के 11:29,  24-08-2026


लेकिन अंग्रेज जैसा एक छोटासा युरोपीय खंडा का एक द्वीप ने जो दुनियाभर में आग लगाई वह एक लाजवाब बात बनी. भारत उपखंड तो सिर्फ उसमे का एक नमूना निकला जैसा के इस नक्शा में नमूद है. सिर्फ मुसीबत की बात यह है कि भारतीयों के ललचाई आंख उस पर पड़ी है.  भारतीय संस्कृती एक तथ्य को वाकेई स्विकृती देता है कि, राम नाम जपना, पराया माल अपना.  एक बाजू राम मंदिर बने, दुसरी और अपने मन की बात भी मौके की तलाश में रहती रहे.

नतीजा तो यह निकला है की चाहे कितने ही लोगों का विस्थापन हो, कितने ही मारे जाए,  कितनी ही अपनी अपनी संस्कृतियां बिखर जाए,  अपनी अपनी भाषाएं का अंत आ जाए,  तयार बनेबनाये हाथ में आए हुए भारतीय उपखंड को छोड़ना नहीं यह एक निश्चयी बात बनी हुई है.

सांय, 11.03, 25-08-2026


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें