शनिवार, 27 सितंबर 2025

नियमों की आवश्यकता के नाम पर !

Lokmat Times _20250922

अपने गिरेबां में भी झांकिए जनाब!

ड्रग्स तस्करी वाले देशों में भारत का नाम क्यों?  और क्या बांग्लादेश नें सैन्य अड्डा बनाएगा अमेरिका?

डॉ. विजय दर्डा

चेयरमेन, एडिटोरियल बोर्ड, लोकमत समूह


मेरी टिप्पणी - अंग्रेज़ अपने पीछे भारतीय नाम की एक जात छोड़ कर गए, जिन्हें उनके अधीन रहने वाले लोगों के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। इसलिए, एक बार अपने मालिक के हाथों में रहे देश की बागडोर संभालने वाले भारतीयों को, एक पराधीन वर्ग के होने से, एक दुय्यम दर्जे के होने से दूर होने की उम्मीद नहीं की जा सकती. यानी कि जिनकी मानसिकता कभी भी एक मालिक जैसी खुली नहीं हो सकती, परिपक्व नहीं हो सकती! भारतीय होने का, गुलाम होने का कलंक, मीटे न मीटेगा!

 जब किसी भारतीय पर उंगली उठाई जाती है, तो वे तुरंत ही हड़बड़ा उठते हैं। लेकिन उंगली उठने में क्या गलत है? अगर सोच में छिछोरेपन न हो, तो कोई फर्क नहीं पड़ता। एक मिसाल के तौर पर अगर कोई परिवार कोविड से पीड़ित है, तो इस बात पर औरों का गौर करना और उनकी ओर उंगली उठाने में क्या गलत है? अगर आप किसी परिस्थिति से पीड़ित हैं, तो उन्हें मना क्यों करना चाहिए? जो सामने है उसे नजरअंदाज़ कैसे किया जा सकता है? लेखक: "सवाल यह है कि भारत जब खुद अंतराराष्टीय ड्रग क्रटेल से जुझ रहा है, चारों ओर से ड्रग्स भारत में भेजे जा रहे हैं तो फिर ड्र्स्स कारोबार में हमारी कोई भूमिका कैसे हो सकती है? " यह एक विरोधाभासी बयान है। भारत अपनी इस मामले में भूमिका निभा रहा है, चाहे वह इसे पसंद करे या नहीं। "ड्रग्स के खिलाफ भारत की सख्ती की सराहना भी कर दी गई है." प्रशंसा के साथ साथ 'ड्रग्स ट्रांजिट देश के रूप में भारत का नाम जोड़ना' पूरी तरह से उचीत बात ठहरती है.   इसमें कोई बुरी मंशा नहीं है! और अमेरिका एक खुला देश है। वह अपने पिछवाड़े को नहीं छिपा सकता। अपने गिरेबां में भी झांकिए जनाब!’  वाला शीर्षक यहाँ पर बिनमतलब का ठहरता है.

 चटगाँव, बांग्लादेश के होटल में 120 अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी एक रहस्योद्घाटन है। वह एक भयावह साज़िश ही समझी जा सकती है। मार्टिन द्वीप अमेरिका को मिल आए यदि ऐसा हो गाया तो वह स्थिति अत्यंत गंभीर होगी.’  यह बिलकूल डरावनी बात है.

 सऊदी अरब और पाकिस्तान का हाथ मिलाना एक अच्छे भारतीय का होशोहवास उबलने पर मजबूर कर देता है। भारत पाकिस्तान के साथ किए गए अच्छे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। एक आम भारतीय को यह नहीं सोचना चाहिए कि श्री सैम पित्रोदा ने जो कुछ कहा है, कि हम सब एकसे हैं, झगड़ना क्यों? उससे उन सभी लोगों को घबराहट हो रही है जो नफरत के स्थापित रास्ते पर चलना चाहते हैं। गुलाम भारतीय दूसरी तरफ से देखना बर्दाश्त नहीं कर सकता। भारत के लिए पाकिस्तान पर उन हताश और दृढ़निश्चयी कश्मीरियों की मदद करने का दोष है जिन्हें आतंकवादी करार दे कर अपने आप को तसली देना चाहता है.

 क्या इसका मतलब यह होना चाहिए कि क्रिकेट मैच में हाथ नहीं मिलाना चाहिए? खैर, भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हर खिलाड़ी का अपना नज़रिया होता है। लेकिन एक 'सज्जनों' के खेल को और अधिक बदनाम करने के बजाय, और भले ही भारतीय सज्जन न होंजिस तरह वे खेलने के लिए बाध्य हुए क्योंकि 'नियमों की आवश्यकता थी',  उसी तरह हाथ मिलाना  भी बाध्य होना चाहिएनियमों की आवश्यकता के नाम पर.

2:52 p.m. 27-09-2025


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें